जनप्रतिनिधि व थानाध्यक्ष ने चांपी छठ घाट का किया निरीक्षण

जनप्रतिनिधि व थानाध्यक्ष ने चांपी छठ घाट का किया निरीक्षण

हसनगंज प्रखंड स्थित चांपी छठ घाट का रविवार को मुखिया रानी देवी, मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव व थानाध्यक्ष निक्की कुमारी, वार्ड सदस्य नीरा देवी, वार्ड सदस्य अनील महतो ने निरीक्षण करते हुए सफाई व विधि व्यवस्था का जायजा लिया. मुखिया की अगुवाई में ग्रामीणों ने छठ घाट में सफाई अभियान चलाते हुए घाटों की सफाई की. पानी की स्थिति को देखते हुए बेरेकेडिंग लगाने का निर्णय लिया. मुखिया ने चांपी छठ घाट में जंगली जलकुंभी व जंगलों की सफाई को लेकर आर्थिक सहयोग करते हुए पूजा समितियों से कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है. समाजसेवी चंदन महतो, आनंद महतो सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >