थाना में लगा जनता दरबार, पांच मामलों का हुआ निष्पादन

थाना में लगा जनता दरबार, पांच मामलों का हुआ निष्पादन

कटिहार शहर के नगर थाना, सहायक थाना व मुफस्सिल थाना में सीओ व संबंधित थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिनमें पांच मामलों का निष्पादन किया गया. बता दें कि सूबे में बढ़ते जमीनी विवाद के मामलें के निबटारे को लेकर नगर थाना में सीओ अंशु कुमार की अध्यक्षता में अंचल निरीक्षक सहित अन्य अंचल कर्मी व संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में नगर थाना में एक आवेदन पड़े. पूर्व से नगर थाना में सात मामला लंबित. अंचल पदाधिकारी ने दोनों पक्ष के दस्तावेज जांच कर कर एक मामलों का निष्पादन किया. जबकि सहायक थाना में पूर्व से चार मामले लंबित थे. दो मामले का निष्पादन किया गया. जबकि चार मामले लंबित रह गया. मुफस्सिल थाना में पूर्व के छह मामले लंबित थे. दो मामलों का निष्पादन किया गया. जनता दरबार में कुल पांच मामले का निष्पादन किया गया. थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि विवादित भूमि को लेकर किसी प्रकार का आपसी विवाद नहीं होना चाहिए. अगर हुई तो विधि संवत कार्रवाई के लिए तैयार रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >