बलिया बेलौन सचिव बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को जिला आपदा प्रबंधक अमन कुमार व एसडीआरएफ की टीम ने शेखपुरा में आपदा से बचाव एवं जन जागरूकता के लिए शिविर लगा. लोगों को आपदा से बचाव की जानकारी दी. जागरूकता अभियान के दौरान बाढ़, बिजली का ठनका, हिट वैब, लू से बचाव, लू के कारण होने वाले नुकसान एवं दुष्प्रभाव पर क्या करें, क्या ना करें बताया गया. भीषण गर्मी में अग्नि कांड की घटना से बचाव के उपाय के बारे बताया गया. लोगों को जागरूक करते हुए कहा की अत्यधिक गर्मी के कारण गर्म हवा से बचना जरूरी है. दोपहर के समय घर से बाहर कम निकलें. पानी का सेवन अधिक करें. बारिश के समय मैच गर्जन के दौरान ठनका गिरने की संभावना होता है. पेड़ के नीचे या बिजली खम्बा से दुर रहना है. सुबह सवेरे ही आग का उपयोग करें. इस तरह से प्राकृतिक आपदा से बचाव जा सकता है. जागरूकता अभियान में मुख्य अतिथि मुखिया पति अरब आलम, जुनेद अशरफी, रकीब, सालीम, रामविलास पासवान, दिपीया देवी, शुकरी देवी, चमकलाल पासवान आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
