ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान कोढ़ा प्रखंड के बहरखाल व बसगाढ़ा पंचायत भवन में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जन शिकायतों के प्रभावी समाधान को लेकर जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं व आवेदनों का निष्पादन कराया. शिविर में राशन कार्ड में नाम जोड़ने, विद्यालय एवं आंगनबाड़ी में नामांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, नल-जल योजना, बिजली कनेक्शन, जीविका द्वारा प्रथम किस्त, शौचालय निर्माण तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित कई योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गये. ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों एवं कर्मियों के समक्ष रखी. आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गयी. शिविर से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर पंचायत रोजगार सेवक मनोज कुमार, असद आलम, शेखर कुमार, फिरदोस आलम सहित कई कर्मी मौजूद रहे. ग्रामीण गुलाबी टूडू ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने, मीरा देवी ने जीविका लोन, पप्पू मालिक ने जॉब कार्ड तथा संगीता कुमारी, मनोज दास, सविता कुमारी ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन दिया. शिविर को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया तथा लोगों ने इसे जनहित में प्रशासन की सराहनीय पहल बताया.
बहरखाल व बसगाढ़ा में लगा जन सहयोग शिविर
बहरखाल व बसगाढ़ा में लगा जन सहयोग शिविर
