कोढ़ा में अकीदत और जोश के साथ निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

कटिहार के कोढ़ा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे और शांति का संदेश दिया।

कटिहार. पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मुबारक अवसर पर बुधवार को कोढ़ा प्रखंड के मुसापुर, विनोदपुर पंचायत के शेखटोला और रौतारा पंचायत में जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीण, नौजवान और बच्चे शामिल हुए. धार्मिक नारों से क्षेत्र गूंज उठा. इस दौरान लोगों ने अमन, मोहब्बत, इंसानियत, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया.

गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरा जुलूस

अकीदतमंदों का जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंचा. जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया और समाज में शांति एवं भाईचारा कायम रखने का संदेश दिया. जगह-जगह स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत किया.

बच्चों और जरूरतमंदों के बीच बांटी मिठाइयां

जुलूस के दौरान बच्चों के साथ-साथ गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं. आयोजन में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया.

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. कोढ़ा थाना प्रभारी पंकज आनंद और रौतारा थाना प्रभारी लालसर बिंद के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिसकर्मी पूरे जुलूस के दौरान मुस्तैद रहे और विधि-व्यवस्था पर नजर बनाए रखी.

शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ आयोजन

स्थानीय लोगों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. मौके पर मुसापुर के पंचायत समिति सदस्य फजलू रहमान, मुसापुर मुखिया प्रतिनिधि सनोबर आलम समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >