- आधुनिक तकनीक व एआई के उपयोग से तैयार प्रोजेक्ट्स ने खींयी सबकी निगाहें

- आधुनिक तकनीक व एआई के उपयोग से तैयार प्रोजेक्ट्स ने खींयी सबकी निगाहें

जीपी कटिहार के छात्रों ने तकनीकी व नवाचार आधारित परियोजनाओं पर लगायी प्रदर्शनी कटिहार मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान यूएचएस बुद्धनगर बरझल्ला में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र छात्राओं ने तकनीकी एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं पर प्रदर्शनी लगाया. जहां मुख्य अतिथि बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद समेत अन्य ने अवलोकन किया. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवि कुमार भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. उन्होंने छात्रों के नवचारों की सराहना करते हुए उनका हौसलावर्द्धन किया. विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से तैयार किए गये अपने प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया. मुख्य परियोजनाओं में योजना मित्र, एआई सहायक, स्मार्ट हेलमेट, अल्कोहल डिटेक्टर. एआई चेस, हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम, पीसी हार्डवेयर कंट्रोल एआई असिस्टेंट मुख्य रूप से आकर्षण का केन्द्र बना रहा. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने छात्रों की रचनात्मकता व तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहलें युवाओं को नवाचार के लिए प्रेरित करती हैं. राज्य के तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >