जन-जन तक संविधान: धर्मनिरपेक्षता व समाजवाद पर पटना में कार्यक्रम आज

जन-जन तक संविधान: धर्मनिरपेक्षता व समाजवाद पर पटना में कार्यक्रम आज

कटिहार ऑल इंडिया कौमी तंजीम की ओर से रविवार को पटना के एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में जन-जन तक संविधान: धर्मनिरपेक्षता व समाजवाद का संदेश विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कौमी तंजीम के प्रदेश सचिव फिरोज अहमद कुरैशी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में बिहार व देश के विभिन्न हिस्से से बुद्धिजीवी व जन प्रतिनिधि भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों ने संविधान से धर्मनिरपेक्षता व समाजवाद को हटाने की नापाक मुहिम छेड़ दी है. जिन्हें हरदिल अज़ीज़ और देश की नायाब प्रधानमंत्री शहीद इंदिरा गांधी ने संविधान की प्रस्तावना में शामिल किया था. उन्होंने कहा कि सांसद व ऑल इंडिया कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारिक अनवर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >