काढ़ागोला घाट पर शवदाह गृह व शेड नहीं होने से परेशानी

काढ़ागोला घाट पर शवदाह गृह व शेड नहीं होने से परेशानी

बरारी काढ़ागोला गंगा घाट किसी के परिचय का मोहताज नहीं है. लेकिन जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक निष्क्रियता का शिकार अवश्य है. गंगा दार्जलिंग सड़क काढागोला घाट से वर्तमान में गंगा नदी का किनार करीब डेढ़ किमी दूर आगे चला है. गंगा स्नान एक शवदाह करने में लोगों को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है. शमशान घाट पर ना तो शेड हैं ना हीं शमशान घाट की उचित व्यवस्था है. ऐसे में शवदाह करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. तेज चिलचिलाती धूप में लू वाली तेज हवा में दुःखी में परिजन एवं रिश्तेदार को शवदाह में घोर परेशानी उठानी पड़ रही है. शवदाह गृह एवं सामुदायिक हॉल बैकुंठ धाम भवन एवं शेड की सांसद, एमएलसी, विधायक एवं जिला परिषद योजना से करा दी जाय तो दर्जनों प्रखंडों के लोगों को शवदाह कार्य में सहुलियत होगी. ग्रामीणों ने सभी का ध्यान आकृष्ट कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >