छात्रों की समस्या कॉलेज स्तर पर ही सुलझाएं प्राचार्य, वीसी

छात्रों की समस्या कॉलेज स्तर पर ही सुलझाएं प्राचार्य, वीसी

कुलपति ने आरडीएस कॉलेज सालमारी का किया औचक निरीक्षण, मचा रहा हड़कंप – कॉलेज में समुचित व्यवस्था का दिया आश्वासन, प्राचार्य व छात्र संगठनों की सुनीं समस्याएं – कहा समय पर हो सुचारू रूप से पठन पाठन, कर्मियों की कमी पर आउटसोसिंग से कार्य लेने का दिया निर्देश कटिहार पूर्णिया विवि के कुलपति डॉ विवेकानंद सिंह ने गुरुवार को आरडीएस कॉलेज सालमारी का औचक निरीक्षण किया. साथ में प्रॉक्टर डॉ. पटवारी यादव भी थे. सुबह 11 बजे अचानक आरडीएस कॉलेज पहुंचने से शिक्षक व कर्मचारियों में अफरा- तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. पौने घंटे के औचक निरीक्षण के दौरान कॉलेज के सभी फैकेल्टी, पुस्तकालय, वर्गकक्ष से लेकर जर्जर भवनों का भी जायजा लिया. सबसे पहले वर्ग कक्ष पहुंचे. जहां सीआईए की परीक्षा संचालित की जा रही थी. छात्रों की उपस्थिति को देखकर सराहना की. उपस्थिति व अनुपस्थित छात्रों का डेटा विवि भेजने का निर्देश दिया. एक-एक छात्र की समस्याओं को गंभीर होकर सुनीं. उन्होंने प्राचार्य को बताया कि छात्रों की समस्या को लेकर विवि नहीं भेजें. अपने स्तर से ही कॉलेज में ही निबटाने का प्रयास करें. किसी भी तरह की समस्या को लेकर उन्होंने अपना ई-मेल आईडी पर भेजने का निर्देश दिया. छात्र संगठन से लेकर प्राचार्य तक ने अपनी समस्याओं को कुलपति पीयू से अवगत कराया. प्राचार्य डॉ सतीशचन्द्र मिश्रा ने कुलपति को बताया कि कॉलेज बिना एकाउंटेंट के ही संचालित हो रहा है. काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन्होंने जर्जर भवन को लेकर भी अवगत कराया. वर्गकक्ष के अभाव में छात्रों के आ जाने के बाद जहां तहां बैठाकर वर्ग संचालन करने की मजबूरी बन जाती है. कॉलेज में तीन चार फैक्लेटी में शिक्षक नहीं, बिल्डिंग नहीं है. ननटीचिंग व एकाउंट की कमी की समस्याओं से अवगत कराया. कुलपति पीयू ने शीघ्र ही इससे निबटाने का आश्वासन दिया. अभाविप के सदस्यों ने जब समस्याओं को अवगत कराया तो उनके द्वारा प्राचार्य को लिखित मांग पत्र देने का निर्देश दिया गया. पहली बार आरडीएस कॉलेज सालमारी पहुंचे कुलपति छात्र संगठन व शिक्षकों में कुलपति के आने के बाद काफी खुशी हुई. ऐसा इसलिए कि उनलोगों का कहना है कि पहली बार किसी कुलपति आरडीएस कॉलेज पहुंचे हैं. कुलपति के निर्देश के बाद अभाविप के जिला संयोजक बासु कुमार, राम कुमार समेत अन्य ने प्राचार्य को एक मांग पत्र सौंपा. जिसमें रात्रि प्रहरी, काॅलेज स्थापना दिवस मनाने, बंद पड़े कैंटीन को चालू कराने, बंद पड़े छात्रावास को चालू कराने, पेयजल, डाटा ऑपरेटर की स्थायी नियुक्ति, भवन निर्माण, कर्मचारी की कमी और कर्मचारी के द्वारा अवैध उगाही, छात्राओं के लिए शौचालय समेत दस समस्याओं से अवगत कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >