प्रारंभिक शिक्षक संघ ने 27 सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय पर दिया धरना

चार माह से बकाए वेतन की मांग को ले बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. शिक्षकों ने आवाज बुलंद करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

– कहा शिक्षकों को चार महीने से नहीं मिला वेतन

कटिहार से रिपोर्ट,

चार महीने से बकाए वेतन भुगतान तथा विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष तमीजुद्दीन ने किया. शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारी 27 सूत्री मांगे हैं. राज्य के प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं. नियोजित शिक्षकों को चार महीनों से वेतन भुगतान नहीं हुआ है. दो दशकों से भी अधिक समय से शिक्षा सेवा में कार्यरत नियोजित शिक्षक नियमावली में स्पष्ट प्रावधान होने के बावजूद आज भी प्रोन्नति एवं ऐच्छिक स्थानान्तरण जैसे वैधानिक अधिकारों से हम सभी वंचित हैं.

नहीं दिया जा रहा राज्यकर्मियों के समान स्वीकृत पूर्ण वेतनमान

नियोजित शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक व प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक को अन्य राज्यकर्मियों के समान सरकार द्वारा सप्तम पुनरीक्षित वेतनमान के तहत स्वीकृत पूर्ण वेतनमान नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमारी मांगे है कि राज्य के सभी कोटि के शिक्षकों को प्रत्येक माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाय. राज्य विभिन्न जिले में आवंटन के अभाव में नियोजित शिक्षकों को विगत चार महीना से वेतन नहीं मिला है. सभी कोटी की शिक्षकों को एक संबंध प्रक्रिया के तहत प्रत्येक माह समय वेतन भुगतान सुनक्षित किया जाय, नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों को 12 वर्षों की सेवा पर कालबद्ध प्रोन्नति प्रदान की जाय, सभी कोटि के शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना से अच्छदीत किया जाय, सक्षमता परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी के सहायक शिक्षक की भार्ती सभी सुविधा लागू किया जाय, पूर्ण व्यवस्था के अनुसार हिंदी मध्य विद्यालयों में शनिवार तथा उर्दू मध्य विद्यालय में गुरुवार को हाफ डे संचालन की व्यवस्था पुनः लागू किया जाय, अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित सभी मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन किया जाय आदि मांगे शामिल रहे. इसके अलावा स्थानिक समस्याओं से संबंधित पांच सूत्री मांगों पर भी शिक्षकों ने जोर दिया. जिसमें जिला अंतर्गत सेवा पूर्व प्रशिक्षित शिक्षकों का अंतर वेतन शीघ्र भुगतान की मांग की गयी. इसके साथ ही कई मांगे शामिल रही. धरना प्रदर्शन के उपरांत शिक्षक संघ का एक शिष्ट मंडल जिला पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा. इस अवसर पर साहेबुर रहमान, देवेंद्र, नसीम आलम, नौशाद आलम, अलमास, बीना कुमारी दास, ललन कुमार ताहिर, निर्मल, मजहर, जमील, शाहबाज आदि बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >