छठ महापर्व की तैयारी शुरू, बाजार पूजन सामग्री से पटा

छठ महापर्व की तैयारी शुरू, बाजार पूजन सामग्री से पटा

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में छठ महापर्व नजदीक आते ही पूरे क्षेत्र महिला छठ व्रती तैयारी में जुट गई है. छठ महापर्व को लेकर समस्त नगर पंचायत में केलवा के पात पर उगो हो सुरूज देव से गुंज रहा है. खास तौर पर महिला व्रती इस पावन पर्व की तैयारियों में पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ जुट गई है. चार दिवसीय यह पर्व नहाय-खाय से लेकर अर्घ अर्पण तक की पवित्र विधियों के लिए जाना जाता है. काढ़ागोला घाट में गंगा स्नान करने को लेकर भारी संख्या में छठ व्रती आवागमन करते हुए नजर आये.आसपास के गंगा घाटों, तालाबों और अन्य जलाशयों की सफाई का कार्य तेज़ी देखी जा रही है. प्रशासन भी छठ व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों की मरम्मत, रौशनी की व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ामों में सक्रिय है. व्रती महिलाएं कहती हैं कि छठ पूजा न केवल सूर्य उपासना का पर्व है. घाटों पर सफाई व स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की जा रही है. कोढ़ा नगर पंचायत के अलावा विभिन्न गांवों के युवाओं की टीम भी घाटों की सफाई और सजावट में योगदान दे रही है. दुकानों में पूजा सामग्री की खरीददारी भी चरम पर है. जिससे बाजार में रौनक देखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >