प्राणपुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे दिन होती रही तैयारी

प्राणपुर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे दिन होती रही तैयारी

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरझल्ला पंचायत के काली मंदिर खेल मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराह्न में समृद्धि यात्रा को संबोधित करेंगे. साथ ही विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. जिसको लेकर जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व उप विकास आयुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में लगभग तैयारी पूरी कर ली गयी है. जिला एवं सभी प्रखंड के प्रशासनिक पदाधिकारी व अधिकारी दिन रात एक कर दो हैलीपैड काली मंदिर खेल मैदान में बनाया गया है. बेरिकेटिंग, सभा पंडाल, रोड मेप आगमन और निकासी, मीडिया, जन प्रतिनिधि, आमलोगों को बैठने की व्यवस्था, रुट चाट, जीविका भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र, मध्य विद्यालय बुधनगर, पंचायत सरकार भवन, सड़क, पुल- पुलिया, पोषण वाटिका सहित सभी सरकारी भवनों को रंग रोंगन कर तैयारी पूरी कर ली गई है. एडीएम, एसडीएम, बीपीआरओ, एसडीपीओ, बीडीओ मनीषा कुमारी, सरोज कुमार, सीओ शिखा कुमारी, प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो, जिला के सभी प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >