प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरझल्ला पंचायत के बरझल्ला गांव के काली मंदिर मैदान परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 12 मार्च को संभावित आगमन को लेकर हैलीपैड का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा को लेकर प्रस्तावित आगामी 12 मार्च को जनसभा को संबोधित करेंगे. डीएम आशुतोष द्विवेदी हेलीपैड एवं सभा स्थल मंच निर्माण कार्य सहित प्रशासनिक तैयारी जोर-शोर से कि जा रही है. नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन, मध्य विद्यालय बुधनगर जीविका भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र को रंग रोंगन किया जा रहा है, एसपी शिखर चौधरी के आदेश पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह- जगह पर बांस का बल्ला लगा कर बैरिकेटिंग की जा रही है. जहां एक ओर जिला प्रशासन समृद्धि यात्रा को सफल बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं. प्राणपुर प्रखंड के प्रशासनिक पदाधिकारी बीडीओ मनीषा कुमारी, सीओ शिखा कुमारी, आरओ अजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो, आजमनगर बीडीओ सरोज कुमार, बीपीआरओ अमरेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी अबू नसर फैजी सहित सभी विभागों के पदाधिकारी समृद्धि यात्रा को सफल बनाने में दिन रात एक कर सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की प्रशासनिक तैयारी तेज
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की प्रशासनिक तैयारी तेज
