– कल बरारी व कोढ़ा के पोलिंग पार्टी का होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम कटिहार बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के दिशानिर्देश पर चुनाव कार्य में लगने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए द्वितीय प्रशिक्षण दूसरे दिन भी जारी रहा. गुरुवार को दोनों पालियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गयी. स्थानीय हरिशंकर नायक उच्च एवं मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय बीएमपी सात व आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित पोलिंग पार्टी के लिए प्रशिक्षण आयोजित की गयी. जबकि इसी दिन दूसरी पाली में इसी तीनों प्रशिक्षण स्थल पर मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित पोलिंग पार्टी का प्रशिक्षण आयोजित की गयी. डीएम की ओर से जारी शिड्यूल के अनुसार हरिशंकर नायक उच्च एवं मध्य विद्यालय में एक नवंबर को बरारी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या एक से लेकर 196 तक का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम पाली में आयोजित की जायेगी. उच्च विद्यालय बीएमपी सात में इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 197 से 286 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगी. इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 287 से 376 तक के लिए आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. जबकि इसी दिन दूसरी पाली में कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए हरिशंकर नायक उच्च व मध्य विद्यालय में पोलिंग पार्टी संख्या एक से 209 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगी. जबकि उच्च विद्यालय बीएमपी सात में इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 210 से 299 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में 300 से 389 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. दो नवंबर को बलरामपुर के पोलिंग पार्टी को मिलेगा प्रशिक्षण इसी तरह दो नवंबर को हरिशंकर नायक उच्च एवं मध्य विद्यालय में बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या एक से लेकर 274 तक का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम पाली में आयोजित की जायेगी. उच्च विद्यालय बीएमपी सात में इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 275 से 364 तक के लिए प्रशिक्षण आयोजित होगी. इसी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग पार्टी संख्या 365 से 454 तक के लिए आदर्श मध्य विद्यालय बीएमपी सात में प्रशिक्षण आयोजित की जायेगी. शुक्रवार को शहर के भेरिया रहिका में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में 560 मतदान माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
