– बरारी क्षेत्र में 31 मई तक रोज 5 घंटे बिजली रहेगी गुल – मनसाही में 16 मई तक कटौती, मेंटेनेंस कार्य शुरू मनसाही/ बरारी कटिहार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की ओर से 33 केवी फीडर में मेंटेनेंस कार्य को लेकर बरारी व मनसाही प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही. जिससे उपभोक्ताओं को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा. विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए 33 केवी फीडर में मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है. बरारी में लगातार 31 मई तक रोज सुबह 7 से 12 बजे तक होगी कटौती 33 केवी इलेक्ट्रिक पावर सब-स्टेशन, कोढ़ा ओल्ड से जुड़े सभी बरारी क्षेत्र में 31 मई तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. 33 केवी फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा. इस गर्मी में लगातार इतने दिनों तक बिजली काटकर मेंटनेंस कार्य करने से उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं. मनसाही में 16 मई तक सुबह 7 से 12 बजे तक बिजली रहेगी बाधित मनसाही क्षेत्र में भी 33 केवी मेंटेनेंस कार्य को लेकर 16 मई तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बाधित रहेगी. सोमवार को पहले दिन ही बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान हो गये. लोगों ने कहा, बिजली विभाग मेंटेनेंस का कार्य ठंड के मौसम में आखिर क्यों नहीं करता है. सभी काम गर्मी के दिनों में ही क्यों कराया जाता है.
बरारी व मनसाही में पांच घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप, परेशानी
बरारी व मनसाही में पांच घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप, परेशानी
