पोठिया थाना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

पोठिया थाना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

– असामाजिक तत्वों, शराब तस्कर, हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर समेली होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पोठिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने व्यापक फ्लैग मार्च का आयोजन किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने किया. अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, एसआई हितेश कुमार, एसआई डोली कुमारी सहित बिहार पुलिस के जवान एवं चौकीदार मौजूद रहे. समेली बीडीओ सत्येंद्र सिंह, सीओ प्रिय रंजन कुमार मौजूद रहे. होली त्योहार को सफल और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से निकाले गए इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने आमलोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च पोठिया थाना क्षेत्र के समेली प्रखंड अंतर्गत पोठिया बाजार, भंगहा, चांदपुर चौक, समेली, चांदनी चौक विष्णुचक, चकला मौलानगर, खैरा, छोहार, डूमर, बकिया, मलहरिया सहित विभिन्न गांव-टोला और मोहल्लों में किया गया. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान असामाजिक तत्वों, शराब तस्कर, हुड़दंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. संवेदनशील स्थानों पर विशेष गश्ती एवं निगरानी की व्यवस्था की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >