कुरसेला नगर पंचायत कुरसेला के इंदिरा ग्राम मे मंगलवार रात नशेड़ियो को पकड़ने गयी पुलिस से ग्रामीणों की झड़प होने का जानकारी सामने आया है. पुलिस ने इंदिरा ग्राम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर अठारह लोगों पर मामला दर्ज किया है. नशेड़ियों के गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस ने गांव के एक मेहमान को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी का ग्रामीण विरोध करने लगे.आखिरकार गिरफ्तार मेहमान को सबंधित ग्रामीण पुलिस के गिरफ्त से छुड़ा ले गया. उसे मुक्त कराने के बीच पुलिस कथित ग्रामीण के बीच झड़प नोक झोंक हो गयी. बिगड़े स्थिति के बाद थाना से अतिरिक्त सुरक्षा बल के साथ पुलिस गांव पहुंची और गिरफ्तारी की कारवाई पुन प्रारम्भ कर दिया. 80 वर्षीय बुजुर्ग हुसैनी मंडल ने आरोप लगाया कि वह शिव मंदिर का ताला बंद कर रहा था. पुलिस आया और लाठी और मुक्का से उसका पिटाई कर दिया. 60 वर्षीय महिला लोहनी देवी ने पुलिस पर मुक्का से पिटाई करने का आरोप लगाया है. गिरफ्तार रोशन कुमार मंडल की मां चम्पा देवी ने बताया कि मेरा बेटा रोशन कुमार मंडल (18) को पुलिस बिना शराब सेवन किये मारपीट कर गिरफ्तार कर थाना लेकर चली गयी. पुलिस से काफी कहने सुनने के बाद उसे नही छोड़ा.मेरा बेटा निर्दोष है.जानकारी की माने तो नशेड़ियों को गिरफ्तार करने गयी पुलिस को ग्रामीणो का विरोध का सामना करना पड़ा. थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला पुरुष के साथ मार पीट करने का आरोप निराधार है. पुलिस ने कार्य में बाधा डालने को लेकर इंदिराग्राम के अठारह लोगो पर मामला दर्ज किया है. पुलिस कारवाई के भय से ग्रामीण डरे सहमे हुए है.
नशेड़ियो को गिरफ्तार करने गयी पुलिस का ग्रामीणों से झड़प
नशेड़ियो को गिरफ्तार करने गयी पुलिस का ग्रामीणों से झड़प
