प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के लाभा चेक पोस्ट के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर पश्चिम बंगाल कि ओर से तेज रफ्तार से आ रही उर्वरक खाद से लदे ट्रैक्टर को रोशना पुलिस ने जब्त कर मामला दर्ज कराया है. रोशना थाना क्षेत्र के लाभा चेक पोस्ट के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर उर्वरक खाद सहित ट्रैक्टर को जब्त करते हुए रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी व कृषि अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बीरआर 39 जीए 6084 नंबर के ट्रैक्टर पर 150 बोरी डीएपी, तीन बोरी बोरन उर्वरक खाध लोड कर पश्चिम बंगाल से लाभा चेक पोस्ट होते हुए प्राणपुर की ओर तीव्र गति से भागने के क्रम में रोशना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर लाभा चेक पोस्ट के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर जब्त कर कृषि विभाग को सौंप दिया. जिसमें कालाबाजारी उर्वरक खाध रहने पर कृषि अनुमंडल पदाधिकारी प्रिय रंजन कुमार के द्वारा लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. कृषि समन्वयक संजय कुमार सिंह के साथ रोशना थाना में कई पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
