कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी कैंप में मंगलवार की रात्रि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर चलाये गये सघन वाहन जांच अभियान में पुलिस जांच टीम ने एक वाहन से 99,900 नगद बरामद किया है. वाहन सवार व्यक्तियों से उस राशि के वैध दस्तावेज या प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वे कोई संतोषजनक जवाब या दस्तावेज नहीं दे पाये. जांच टीम ने विधि-सम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए जब्ती सूची बनाकर नगद राशि को जब्त कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि यह धनराशि किस उद्देश्य से और कहां ले जाई जा रही थी. पुलिस के अनुसार, चुनाव के दौरान अवैध धन के प्रयोग को रोकने के लिए जिले में लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
