मनसाही मनसाही पुलिस ने कांड संख्या 103/26 और 106/26 के तहत दो नाबालिग अपहृता को बरामद करने में सफलता पाई है. दोनों लड़की को मनसाही थाना क्षेत्र से अलग-अलग जगह से बरामद किया है. इस दौरान मनसाही पुलिस ने दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया है. इन दोनों मामलों में नाबालिग लड़की अपहृता को थाना क्षेत्र के मरंगी से व दूसरे अपहृता लड़की को कजरा से बरामद किया. उक्त मामले की जानकारी प्रभारी थाना प्रभारी मुस्तफा अंसारी ने दी.
नाबालिग दो अपहृता को अलग-अलग जगहों से पुलिस ने किया बरामद
नाबालिग दो अपहृता को अलग-अलग जगहों से पुलिस ने किया बरामद
