– डीएम ने अलग-अलग विभागों के लिए नोडल अधिकारी किया नामित कटिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सहयोग शिविर के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई स्तर पर पहल की जा रही है. इसी कड़ी में विभाग के सचिव के दिशा निर्देश के आरोप में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी को सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है. इस आशय से संबंधित एक आदेश डीएम की ओर से जारी की गही है. डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सहयोग शिविर के लिए प्राप्त होने वाले आवेदनों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के उद्देश्य से सभी विभागों में विभाग स्तर पर सहयोग सेल गठित किये जाने का निर्देश प्राप्त है. इसके आलोक में सभी संबंधित अधिकारियों को उनके विभाग का नोडल पदाधिकारी नामित किया है एवं निर्देश दिया गया है कि अपने विभाग से संबंधित सहयोग सेल का गठन कर इसकी सूचना उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. सभी संबंधित नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गयी है. उल्लेखनीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव सोहैल विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ जिला पदाधिकारी को भी इस आशय से संबंधित दिशानिर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि आगामी 19 मई को कटिहार जिले सहयोग शिविर की शुरुआत की जायेगी. इस दिन जिले के 16 प्रखंड के 16 पंचायत में शिविर लगाया जायेगा. इसके बाद दो जून को भी जिले के चिन्हित16 पंचायत में सहयोग शिविर लगाया जायेगा. शिविर के लिए आमलोगों से उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन लेने की प्रक्रिया चल रही है. जिला स्तर पर डीएम करेंगे सेल कर गठन सचिव की ओर से जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि जिला स्तर पर प्राप्त होने वाले आवेदनों का पृष्ठांकन जिस-जिस कार्यालयों में संभावित है उन सभी कार्यालयों में डीएम सहयोग सेल गठित करेंगे. इसी तरह पुलिस अधीक्षक अपने अधीन सभी संबंधित कार्यालयों में (थाना सहित) सहयोग सेल गठित करना सुनिश्चित करेंगे. प्रखंड व अंचल स्तर पर गठित होगा सहयोग सेल जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में भी सहयोग सेल का गठन किया जायेगा. सभी सहयोग सेल का यह दायित्व होगा कि प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का पोर्टल पर समय-समय पर अवलोकन करते रहेंगे और अपने कार्यालय के सक्षम प्राधिकार को समय-समय पर आवेदन की स्थिति की जानकारी देंगे और उसका स-समय निष्पादन सुनिश्चित करायेंगे.
पहल: सहयोग सेल लोगों की समस्याओं के निष्पादन पर रखेगी नजर
पहल: सहयोग सेल लोगों की समस्याओं के निष्पादन पर रखेगी नजर
