आजमनगर आजमनगर- मुकुरिया रेलखंड के किलोमीटर संख्या 155/7/8 के निकट रेलवे ट्रैक के निकट एक अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि चकधा गांव के निकट रेलवे ट्रैक के बगल से करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मौके पर रेलवे आरपीएफ के अधिकारी, पुलिस निरीक्षक शंकर दास, अजीत कुमार, अरुण ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
