लावारिस स्थिति में खड़ी बाइक से पुलिस ने 15 लीटर बीयर किया बरामद

लावारिस स्थिति में खड़ी बाइक से पुलिस ने 15 लीटर बीयर किया बरामद

कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने मनिया पुल के नीचे से लावारिस स्थिति में खड़ी एक बाइक से 15.25 लीटर बियर बरामद किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर गुरुवार की रात मुफस्सिल थाना पुलिस मनिया पुल के पास पेट्रोलिंग में थी. पुलिस की गाड़ी को देख एक बाइक तस्कर अपनी बाइक को पुल के नीचे खड़ी कर फरार हो गया. तस्कर ने सोचा कि पुलिस के जाते ही बियर लदी बाइक निकाल लेंगे. पुलिस मनिया पुल पर पहुंची तो नीचे बाइक लगा दिखा तथा उसके ऊपर एक बोरा लोड था. पुलिस ने नीचे उतरकर जब बोरे की तलाश ली तो उससे 31 बोतल कैन बियर बरामद किया गया. थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि बाइक की जांच की जा रही है. उक्त आधार पर कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >