बरारी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो कट्टा एवं चार कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि ग्राम बोरोपार सिक्कट में अवैध हथियार को अपने घर में छिपाकर रखने की गुप्त सुचना मिली. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तत्परता से उक्त स्थल पर छापामारी करने पहुंचे. जहां छापेमारी के क्रम में दो कट्टा व चार कारतूस बरामद की गई. पुलिस कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
