अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर पुअनि नन्हे कुमार दुबे एवं पुअनि रुद्रदेव ठाकुर, पुअनि सुनील कुमार सिंह, पुअनि उमेश कुमार सिंह व अन्य पुलिस बल ने ढोल बाजे के साथ फरार आरोपित के घर रविवार को इश्तिहार चिपकाया गया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पुअनि नन्हे कुमार दुबे ने बताया कि अमदाबाद थाना कांड संख्या 141/2024 में फरार आरोपित पर इश्तिहार निर्गत हुआ है. उन्होंने आगे बताया कि रविवार को अमदाबाद प्राथमिकी कांड संख्या 241/2024 के फरार अभियुक्त तिजामुल के घर ढोल बाजे के साथ पहुंच कर इश्तिहार चिपकाया गया है. उधर पुअनि रुद्रदेव ठाकुर ने बताया कि अमदाबाद थाना के प्राथमिक की कांड संख्या 109/2024 के प्राथमिकी अभियुक्त शंकर यादव के घर कौवा मोड़ पहुंच कर ढोल बाजे के साथ उसके घर पर इश्तिहार चिपकाये गये हैं. उन्होंने बताया कि उसे सख्त निर्देश दिया गया कि जल्द ही न्यायालय में या थाना में आत्म समर्पण कर दें. नहीं तो उसके घर में कुर्की की कार्रवाई की होगी. मौके पर पुअनि सुनील कुमार सिंह, पुअनि उमेश कुमार सिंह, दफादार शहाबुद्दीन सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
