पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

कटिहार एसपी के निर्देश पर मंगलवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में जिला पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर अपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सशक्त करने के उद्देश्य से जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया. बाइक चालक के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन पेपर, इंश्योरेंस पेपर की एक और जांच की तो दूसरी ओर बाइक में लगे डिक्की एवं वाहन चालक की तलाशी ली. उस मार्ग से गुजर रहे चार पहिया वाहनों की भी तलाशी ली गयी. हालांकि इस वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई खास सफलता हाथ न लगी. पुलिस की ओर से चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >