फलका. फलका थाना क्षेत्र के लाली सिंघया मोड़ के समीप से पुलिस ने दो शराबियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. फलका थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि लाली सिंघया मोड के निकट कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचकर राजू कुमार हेंब्रम व सोहन मरांडी दोनों ग्राम गोविंदपुर दिरा थाना फलका को पकड़ लिया गया. नाम-पता पूछने पर दोनों व्यक्ति के मुंह से शराब पीने जैसा गंध आ रही थी, जिसके बाद दोनों की जांच करायी गयी. जांच में दोनों व्यक्ति के शराब पीने की पुष्टि हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शराबी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कटिहार न्यायालय भेज दिया गया. वहीं दूसरे मामले में केनगर थाना क्षेत्र से चोरी की गयी बाइक के साथ एक चोर को भी गिरफ्तार किया है. चोर रोहित कुमार ग्राम फतेहपुर जिला सपौल का निवासी बताया जाता है. थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि उक्त आरोपित फलका बाजार में चोरी कर रहा था, जिसे ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
