कोढ़ा रौतारा थाना में दर्ज कांड संख्या 117/23 के तहत हत्या व आपराधिक षड्यंत्र मामले में पुलिस ने पति- पत्नी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार पति पिंटू मंडल पिता संतलाल मंडल व उनकी पत्नी जोसना देवी रौतारा निवासी शामिल हैं. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद सभी विधि-सम्मत प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए अभियुक्तों को कटिहार जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. अन्य संभावित संदिग्धों की भी पड़ताल की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
