कुरसेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुरसेला नया चौक से वाहन जांच में 9 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में आकाश कुमार मंडल विष्णुपुर डुमरिया थाना मनसाही कटिहार, संजय कुमार मंडल सिमड़ा वार्ड 3, थाना टिकापट्टी पूर्णिया, राजू मंडल सिमड़ा थाना टिकापट्टी, पूर्णिया, लालू मंडल नबाबगंज मिल्की, थाना कुरसेला जिला कटिहार शामिल हैं. पुलिस ने बरामद गांजा के साथ तीन मोबाइल जब्त किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
