बुजुर्ग की हत्या के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुजुर्ग की हत्या के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

– बुजुर्ग को शादी का प्रलोभन देकर लाया गया था मनिहारी का धुरियाही – 20 फरवरी को मकई खेत से शव हुआ था बरामद मनिहारी मनिहारी पुलिस ने धुरियाही पंचाययत में पिछले 20 फरवरी को हुए हत्या मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. मनिहारी थाना के धुरियाही पंचायत के एक मकई खेत में बद्री महलदार (60) का शव बरामद किया था. पूर्णिया मुफस्सिल थाना के घोरघट गांव का वह रहने वाले थे. अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी. वैज्ञानिक अनुसंधान तकनीकी सहायता से इस मामले का उद्भेदन किया. मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि एक आरोपित सदानंद साह, रौतारा, पूर्णिया की गिरफ्तारी हुई है. सदानंद साह घटना के समय घटना स्थल पर ही था. इस घटना में मुख्य अभियक्त ध्रुव ततमा है. अन्य एक भी शामिल है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे है. एसडीपीओ ने बताया कि मृतक बुजुर्ग बद्री महलदार की पत्नी का देहान्त हो गया था. पुत्र व परिवार से अलग वह रहता था. वह मछली का काम करता था. ध्रुव ततमा ने बुजुर्ग को शादी का प्रलोभन दिया था. साली से शादी करा देंगे. सदानंद साह व एक अन्य भी साथ था. इसी क्रम में उसे धुरियाही का एक गांव लाया गया. मकई के खेत में लकड़ी का चेला से मारा. फिर चाकू से वार किया. जिससे उसकी मौत हो गयी. बुजुर्ग के पास लगभग एक लाख 25 हजार रुपया था. रुपया छिन लिया गया. मौके पर पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, एसआई अजीत कुमार चौधरी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >