विधानसभा चुनाव: कार्यक्रम में शत प्रतिशत मतदान करने का लिया शपथ

विधानसभा चुनाव: कार्यक्रम में शत प्रतिशत मतदान करने का लिया शपथ

कटिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी है. इस बार भी अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर विभिन्न स्तरों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस बीच दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भी कई तरह की गतिविधियां चल रही है. शुक्रवार को जिले के कई प्रखंडों में पीडब्ल्यूडी कोषांग की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. बुनियाद केन्द्र मनिहारी की ओर से स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी कोषांग की ओर से दिव्यांगजन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गयी. अनुमंडल अंतर्गत दोनों प्रखंडों के दिव्यांगजनों को मतदाता के प्रति जागरूक करने यह कार्यक्रम आयोजित की गयी है. जिसमें दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम ईसीआई एप मतदान केन्द्रों पर सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं यथा व्हील चेयर, स्वयंसेवक, रैम्प एवं हेल्पलाईन नम्बर, पोस्टल बैलेट, मतदान की प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी दी गयी. साथ ही मतदान शपथ ग्रहण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >