खेलों इंडिया यूथ गेम्स में फलका के खिलाड़ी दिखायेंगे प्रतिभा

खेलों इंडिया यूथ गेम्स में फलका के खिलाड़ी दिखायेंगे प्रतिभा

फलका चार मई से 15 मई तक बिहार के पांच शहरों में आयोजित खेलों इंडिया यूथ गेम्स में जिले के फलका प्रखंड के रहटा पंचायत के बेलगच्छी ग्राम निवासी शिक्षक बाबूलाल मरांडी का पुत्र रोहन मरांडी का भी चयन हुआ है. जिसको लेकर प्रखंड क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. परिजनों ने बताया कि रोहन को बचपन से ही खेल के प्रति काफी रुचि थी. तीन साल पूर्व रोहन का पूर्णिया में दाखिला हुआ था. रोहन को खेल के प्रति रुझान देखकर टाटा फुटबॉल एकेडमी में ट्रायल के लिए भेजा गया था. लेकिन इत्तेफाक से अंतिम अभ्यास में रोहन चूक गया. इनका चयन नहीं हो सका. बावजूद इसके रोहन ने हिम्मत नहीं हारी और उसके अगले वर्ष मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित वीसी राय ट्रॉफी में खेलने का अवसर प्राप्त हुआ. तदोपरान्त 2023 में ही एसजीएफआई खेल में अंडमान निकोबार गया. उसके बाद खेलो इंडिया के ट्रायल में मुजफ्फरपुर भेजा गया. वहां रोहन का बेहतरीन खेल देखकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ. परिजनों ने बताया कि बिहार खेलो इंडिया टीम में रोहन बिहार टीम का सदस्य भी है. क्षेत्र के खेल प्रेमी व समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खेलो इंडिया गेम्स में रोहन के सफलता की कामना की है. प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >