– 80 लाख से अधिक की राशि सफाई मद में एजेंसी को किया जाता है प्रतिमाह निगम व्यय – दो वार्ड में एक ट्रैक्टर कचरा उठाव में करता है कार्य, पार्षदों की नहीं सुनी जाती शिकायत – निगम प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान, कचरे से उठ रही दुगंध, बन रहा जी का जंजाल कटिहार दीपावली पर्व को लेकर साफ- सफाई के बाद घरों से निकलने वाले कचरे का समय पर उठाव नहीं होने से राहगीर परेशान हैं. पार्षदों की शिकायत पर कभी कभार कचरे का उठाव करने पहुंचने वाले ट्रैक्टर व कर्मियों को जल्दबाजी होती है. जिसका नतीजा है कि सड़क पर जमा कचरे का उठाव आधे ही कर चलते बनते हैं. उक्त जगहों पर जमा कचरे से निकलने वाली दुगंध आमजनों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है. खासकर जिन वार्ड की जिम्मेवारी एजेंसी को दिया गया है, उस वार्ड में ये समस्या अधिक देखी जा रही है. वार्ड नम्बर दो के कई मोहल्लों में इन दिनों कचरे के अम्बार से वार्ड के लोग परेशान हैं. साफ सफाई के बाद घरों से निकलने वाले कूड़ा कचरा उठाव के प्रति एजेंसी इतना उदासीन है कि वार्ड नम्बर दो के पार्षद के घर जाने वाली सड़क पर कचरा का अम्बार है. पार्षद की फजिहत होना आम बात है. मालूम हो कि नगर निगम का तीस वार्ड साफ सफाई के मामले में एजेंसी के जिम्मे हैं. प्रतिमाह एजेंसी को करीब अस्सी लाख से ऊपर निगम द्वारा व्यय किया जाता है. वार्ड की गलियों से लेकर सड़कों तक कचरे का अम्बार से लोग परेशान हो रहे हैं. वार्ड के लोगों का कहना है कि दो वार्ड पर एजेंसी द्वारा एक ट्रैक्टर उपलब्ध कराकर कचरे का उठाव किया जाता है. एक दिन एक वार्ड दूसरे दिन दूसरे वार्ड में उठाव किया जाता है. वार्ड पार्षदों का यह भी कहना है कि ट्रैक्टर में फैली गंदगी के कारण मजदूर ट्रैक्टर पर कार्य नहीं करने के कारण इस तरह की समस्या आ रही है. वार्ड दो के इन मोहल्लों की गलियों से सड़क तक फैला है कचरा वार्ड के लोगों में मुरलीधर चौहान, संजय ठाकुर, सत्यजीत सिंह, शिव कुमार, राजकुमार साह समेत अन्य की माने तो इन दिनाें महिपाल नगर, तेजा टोला, इंद्रपुरी मोहल्ला, भेरिया रहिका, शमशेरगंज जाने वाली सड़क पर कूड़ा कचरा का अम्बार ही अम्बार है. कचरा उठाव के बाद आधे अधूरा छोड़ दिये जाने से आने जाने वाले राहगीरों को परेशान होना पड़ता है. पर्व त्यौहार में इस तरह के कार्यशैली से लोग आक्रोश में हैं. पार्षद के घर जाने वाले रास्ते पर ब्लिचिंग का नहीं होता छिड़काव वार्ड दो के लोगों का कहना है कि वार्ड दो के पार्षद के घर जाने वाली सड़क किनारे कचरा का अम्बार है. जबकि नियमत हर दूसरे दिन कचरे का उठाव का प्रावधान है. वार्ड के लोगों का यह भी कहना है कि कचरा उठाव के बाद उक्त जगह पर ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव का भी नियम है. लेकिन इस तरह नहीं कर आधे अधूरे कचरे उठाव के बाद लोगों को बीच गंभीर बीमारी का खतरा बना रहता है. आने जाने वाले राहगीर अक्सर नाक पर रूमाल रखकर आवागमन करने को विवश हैं. शिकायत के बाद ध्यान नहीं दिये जाने से वार्ड के लोग आक्रोशित हैं. सफाई के पीछे नहीं दिया जाता है सही से ध्यान निगम अंतर्गत तीस वार्ड की साफ सफाई एजेंसी के जिम्मे हैं. इसमें वार्ड नम्बर दो भी आता है. शुक्रवार को कचरा उठाव को लेकर ट्रैक्टर लगाया गया था. लेकिन आधे अधूरा कचरा उठाव कर चले जाने से कचरा का अम्बार अब भी है. वार्ड के कई मोहल्लों की सड़कों पर कचरे का ढेर है. एक ट्रैक्टर से दो वार्ड के कचरे का उठाव होता है. इससे परेशानी होती है. कर्मियों व वाहन की संख्या बढ़ाने की जरूरत है. पर्व त्यौहार में इस तरह से कचरा का उठाव से उन्हें आमजनों के गुस्से का कोपभाजन होना पड़ता है. मुर्सरत जहां, वार्ड पार्षद, वार्ड दो
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
