पीरमजार, गोगाबील झील व गंगा तट पर पिकनिक के लिए उमड़ी भीड़

पीरमजार, गोगाबील झील व गंगा तट पर पिकनिक के लिए उमड़ी भीड़

मनिहारी नववर्ष पर पिकनिक मनाने के लिए जिले सहित दूसरे जिले से काफी संख्या में लोग मनिहारी पहुंचे. बुधवार को कंपकपाती ठंड के बावजूद लोग मनिहारी के गंगा किनारे अवस्थित हजरत जीतन साह पीर मजार पर अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. श्रद्धालुओं ने पीर मजार पर मन्नतें मांगी. वहीं पीर मजार पर बाहर से आये लोगों ने भोजन पकाकर नववर्ष का आनंद उठाया. मनिहारी के गोगाबील झील, गंगा तट, कुटी पर भी लोग पहुंचे थे. गंगा तट और गोगाबील झील में लोगों ने भोजन पका कर पिकनिक का आनंद उठाया. लोगों ने नौका विहार का आनंद भी जम कर उठाया. मनिहारी के विभिन्न मंदिरों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड देखी गयी. सबों ने भगवान से नव वर्ष मंगलमय रहने की कामना की. मनिहारी थानाध्यक्ष ने नव वर्ष को लेकर सुरक्षा के कडे बंदोबस्त किए थे. पीर मजार गंगा घाट पर पुलिस टीम मुस्तैद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >