प्रतिनिधि, कुरसेला पीएचसी कुरसेला को राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से एक नया एंबुलेंस दिये जाने की जानकारी मिली है. बताया गया है कि कुरसेला पीएचसी को स्वास्थ्य सुविधा के तहत मारुति ईको एम्बुलेंस दिया गया है. माना जा रहा है कि एंबुलेंस का नया वाहन दो दिनों के भीतर पीएचसी कुरसेला पहुंच जायेगा. पीएचसी कुरसेला में एंबुलेंस की कमी पड़ गयी थी. जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
