लोगों ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी को दिया आवेदन
Copied link
लोगों ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी को दिया आवेदन
कटिहार से रिपोर्ट,
एसपी ने अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आमलोगों की शिकायतों व समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा निराकरण को लेकर पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए. एसपी शिखर चौधरी ने सोमवार को अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं को सुना. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों से एसपी को अवगत कराया. जिसमें जमीनी विवाद, घरेलू हिंसा, थाना में दर्ज कांड में आरोपित की गिरफ्तारी, घटना की शिकायत पर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने, ठगी करने सहित अन्य मामलों को लेकर शिकायत की. एसपी ने संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र एवं निष्पक्ष निराकरण के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा फरियादियों को न्याय दिलाने का निर्देश भी दिया. एसपी ने कहा कि आमलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है.
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.