बलिया बेलौन. विगत दो दशक से क्षेत्र के लोग रैंयापुर में महानंदा नदी पर पुल निर्माण की मांग करने के बाद भी आज तक इस पर कुछ कार्रवाई नहीं होने पर सत्तारूढ़ दल से नाराज हैं. लोगों ने बताया कि बलिया बेलौन क्षेत्र के करीब आठ पंचायत के लोग नाव से महानंदा पार कर कदवा प्रखंड मुख्यालय सहित कटिहार, पूर्णिया जाने के लिए नाव से नदी पार करने को विवश हैं. कई दशक से लोगों द्वारा रैयांपुर घाट में पुल निर्माण की मांग करने के बावजूद आज तक इस पर कुछ पहल नहीं होने से लोग आक्रोशित हैं. इस क्षेत्र के लोगों को कृषि कार्य के लिए नाव से नदी पार कर जाना पड़ता है. यहां उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए विभागीय अभियंता के द्वारा स्थल निरीक्षण, मापी, मिट्टी का जांच किये जाने के बावजूद आज तक कुछ कार्रवाई नहीं हुई है. यहां पुल बन जाने से इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार का अवसर बढ़ेगा. पुल बन जाने से 20 किलोमीटर दूरी कम हो जायेगी. महानंदा के दोनों ओर पक्की सड़क पहले से बनी हुई है. पुल के अभाव में लोगों को 20 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ती है. महानंदा नदी में पुल बन जाने से चौकी और कुरुम हाट में लोगों की सुविधा बढ़ जायेगी. चुनावी घोषणा पत्र में महानंदा नदी पर रैंयापुर के पास उच्च स्तरीय पुल निर्माण कराने का आश्वासन देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
