दीपावली व छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

दीपावली व छठ महापर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

प्राणपुर रोशना थाना परिसर में दीपावली एवं छठ पूर्व को लेकर बुधवार को थानाध्यक्ष मासूम कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए शांतिपूर्ण रुप से दीपावली व छठ पर्व मनाने के लिए आमलोगों से अपील की गयी. सभी जनप्रतिनिधियों से असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख कर रोशना पुलिस को सूचना देने के लिए अपील की गयी. मुखिया जुलुम सिंह, तनवीर अहमद, प्रमोद कुमार सिंह, सरपंच असगर खान, रघुनाथ यादव, पूर्व मुखिया दिलीप सिंह, राम नारायण साह, समाजसेवी ओम प्रकाश साह उर्फ डफली, मजरुद्दीन, वीरेंद्र ठाकुर के साथ दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >