दीपावली, काली पूजा व महापर्व छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

दीपावली, काली पूजा व महापर्व छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

हसनगंज प्रखंड स्थित हसनगंज थाना प्रांगण में शनिवार को दीपावली, काली पूजा व महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर थानाध्यक्ष निक्की कुमारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने हिस्सा लिया. थानाध्यक्ष निक्की कुमारी ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की. बताया त्योहार दौरान पटाखे से बच्चे को दूर रखें. साथ ही छठ व्रतियों के लिए घाटों की साफ सफाई व गहरे पानी में बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करने की कमेटी से अपील की. बताया बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है. नियमों का पालन करते हुए त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनायें. बताया सभी छठ घाट का प्रशासनिक तौर पर निरीक्षण किया जा रहा है. छठ पूजा दौरान छठ घाट में पुलिस बल की तैनाती रहेगी. अफवाहों पर ध्यान न देते हुए प्रशासन का सहयोग करें. असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पहली नजर बनी रहेगी. सरपंच तल्लू हेंब्रम, पंचायत समिति सदस्य अजीमुद्दीन, पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, भाजपा नेता ज्योतिष कांत कुंअर सहित जनप्रतिनिधि समाजसेवी व गणमान्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >