छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

– पुलिस की अपील छठ पूजा में खाली घर ना छोड़ें कटिहार नगर थाना परिसर में आगामी महापर्व छठ में विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने को लेकर एसडीपीओ सदर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार की देर शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था, घाट की साफ-सफाई, छठ घाट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम व क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की बात पर विचार विमर्श किया. बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही. शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से पर्व संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि छठ घाट पर जाने के दौरान एक सदस्य को अवश्य घर में रखें. क्योंकि छठ पूजा के समय अक्सर खाली घर पाकर चोर चोरी की घटना को आसानी से अंजाम देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >