थाना में छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

थाना में छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

प्राणपुर थाना परिसर में महापर्व छठ पर्व को लेकर प्राणपुर थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. उन्होंने कहा कि आस्था का महाछठ पर्व शांति, समृद्धि और सद्भाव का पर्व है. इसे हर्षोल्लास के साथ मनायें. सभी जनप्रतिनिधियों से अपील किया गया कि छठ घाटों पर साफ़ सफाई, बैरिकेडिंग और प्रकाश की व्यवस्था किया जाना चाहिए. इस पर मुखिया प्रमोद मेहता, पूर्व मुखिया मनोज कुमार साह, सरपंच राहिल खान, कादिर मंसूरी, पंचायत समिति सदस्य गोविंद सिंह, रतन मंडल, रिंकू सिंह, मिथुन सिंह, फैजुद्दीन, उमर फारूक सहित दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >