– ईद व रामनवमी त्योहार सौहार्दपूर्ण शांति वातावरण में मनाने का लिया निर्णय फलका ईद उल फितर व रामनवमी के शुभ अवसर पर फलका थाना के प्रांगण में बुधवार क़ो शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष रवि कुमार राय बीडीओ सौरभ कुमार सन्नी के संयुक्त अध्यक्षता में की गयी. जिसमें सभी लोगो ने एक साथ शांति व भाई चारे के साथ दोनों त्यौहार मनाने का निर्णय लिया. इस मोके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी ने कहा की त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में आपसी सौहार्द के साथ मिलकर मनाये. फलका में सभी समुदाय आपसी भाई चारगी के साथ सभी त्यौहार मिलकर मनाते है, साथ ही गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल भी सदियों से पेश करते आ रहे हैं. इस बार भी दोनों त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल मे मनाये. मुखिया संघ के अध्यक्ष ने भी अपने संबोधन में कहा कि ईद खुशियों का त्यौहार है मुस्लिम भाई पुरे माह रोजा रखते है उन्ही के ख़ुशी में ईद मनाते है. ईद मे सभी मिलकर सेवई खा कर एक दूसरे क़ो मिठास बांटते है. थाना अध्यक्ष ने कहा की राम नवमी पूजा में मेला कमिटी अश्लील गीत नहीं बजायेंगे. जिससे लोगों को ठेस पहुंचाए. उन्होंने कहा की अगर दंडाधिकारी पदस्थापित जगह पर नहीं उपस्थित रहते है तो उनकी सुचना प्रखण्ड विकास पदाधिकारी या थाना अध्यक्ष को अवश्य दे. कहीं भी क्षेत्र में किसी तरह की बात हों तो तत्काल इसकी सूचना थाने को नहीं है. बीडीओ के नंबर पर भी दे सकते हैं.साथ में उन्होंने अपील करते हुए यह भी कहा कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें सावधानी बरतने की जरूरत है.कोई भी वयक्ति माहोल को बिगाड़ने का कार्य करेंगे उसे किसी भी हाल में वह बख्शा नहीं जायेगा. मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन,सरपंच नन्हकी देवी, आमिल भुट्टू, जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल,मुखिया प्रतिनिधि, संजय झा, अमित गुप्ता,समिति सदस्य नजीर आलम, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष अनुज कुमार मंडल, उप सरपंच राजू, वार्ड सदस्य अध्यक्ष कृष्णा आदित्य, आसिफ एकबाल, समाज सेवी, सोनू खान जकी,आबाद आलम, कांग्रेस नेता इमरान काजमी, रामनवमी मेला कमिटी के अध्यक्ष आशीष चौधरी ,कोषाध्यक्ष टिशु कुमार,,सचिव चंदन कुमार,सदस्य सजन साहू ,प्रिंस राज,विकाश गुप्ता ,सावन,सुमित ,नीरज गुप्ता, सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि समाज सेवी उपस्थित थे.
फलका में ईद और रामनवमी को ले कर शांति समिति की बैठक आयोजित
फलका में ईद और रामनवमी को ले कर शांति समिति की बैठक आयोजित
