बारसोई न्यायालय का पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने किया निरीक्षण

बारसोई न्यायालय का पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने किया निरीक्षण

– अधिवक्ताओं के साथ की बैठक, प्रस्तावित न्यायालय भवन के भूमि का लिया जायजा बारसोई पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अरुण कुमार झा ने शनिवार को बारसोई व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया तथा न्यायिक व्यवस्था व आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने न्यायालय परिसर की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं एवं आवश्यक संसाधनों की जानकारी प्राप्त की. न्यायाधीश ने बार एसोसिएशन बारसोई में अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर न्यायिक कार्यों के संचालन, अधिवक्ताओं की समस्याओं तथा न्यायालय से संबंधित आवश्यक सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की. अधिवक्ताओं ने न्यायालय भवन, कक्षों की कमी एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग रखी. जिस पर न्यायाधीश ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. न्यायाधीश ने बारसोई न्यायालय के लिए प्रस्तावित नई भूमि का भी स्थल निरीक्षण किया. प्रशासनिक अधिकारियों से भूमि की उपलब्धता. पहुंच मार्ग एवं निर्माण की संभावनाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक प्रक्रिया को गति देने का निर्देश दिया. बारसोई अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता के अलावा एसडीओ राजू कुमार, एसडीपीओ अजय कुमार, बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ श्यामसुंदर साह, बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे. न्यायाधीश के दौरे को न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं बारसोई में न्यायालयीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >