कटिहार लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर रूट चार्ट बनाया गया है. ट्रैफिक डीएसपी ने सभी वाहन चालक व कटिहार वासियों से अपील किया है कि रूट चार्ट के अनुसार ही छठ घाट आवागमन करें. 27 अक्तूबर को समय 14:00 से 21:00 बजे तक व 28 अक्तूबर को समय 02:00 से 09:00 बजे तक गेड़ाबाड़ी से शहर आने वाली चार पहिया से उपर सभी वाहन जैसे-ट्रक बस मालवाहक हाइवा इत्यादि का आगमन बंद रहेगा. दलन चौक से शहर आने वाली चार पहिया से उपर सभी वाहन ट्रक, बस मालवाहक हाइवा इत्यादि का आवागमन बंद रहेगा. सुरतुलसी कॉलेज मोड़ से शहर आने वाली चार पहिया से उपर सभी वाहन जैसे ट्रक, बस, मालवाहक हाइवा इत्यादि का आवागमन बंद रहेगा. उद्दामा रहिका बेशर्मा पुल से शरीफगंज होते हुए शहर आने वाली चार पहिया से उपर सभी वाहन ट्रक, बस. मालवाहक हाइवा इत्यादि का आगमन बंद रहेगा. बेशर्मा पुल से तीनगछिया बाजार समिति से शहर आने वाली चार पहिया से उपर सभी वाहन का आवागमन बंद रहेगा. चंद्रमा चौक से शहर आने वाली चार पहिया से उपर सभी वाहन जैसे-ट्रक, बस, मालवाहक हाइवा इत्यादि का आगमन बंद रहेगा. कारी कोशी पुल घाट सेमापुर की ओर से घाट के तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं का वाहन पार्किंग स्थल पुल से 200 मीटर पूर्व बांयी ओर बालु घाट के पारा क्रमबद्ध तरीके से पार्किंग होगी. शरीफगंज की ओर से कारी कोशी घाट की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं का वाहन पार्किंग रामजानकी मंदिर पूर्व स्थित खाली जमीन में होगी, वहां से श्रद्धालू घाट की और पैदल जायेंगे. कारी कोशी बांध (शमशान घाट के बगल से) घाट की ओर पैदल जायेंगे. बीएमपी-07 घाट पर जाने वाले श्रद्धालुओं का वाहन पार्किंग स्थल बीएमपी-07 ग्राउंड में होगा. वहां से श्रद्धालु पैदल घाट पर जायेंगे. विजय बाबु पोखर घाट विजय बाबु पोखर घाट पर जाने वाले श्रद्धालुओं का वाहन पार्किंग स्थल घाट के पास पार्किंग में रहेगा. सतसंग मंदिर नहर घाट पर जाने वाले श्रद्धालुओं का वाहन पार्किंग स्थल नहर पुल के नीचे 200 मीटर की दूरी पर दांहिने और पार्किंग में रहेगा. बैगना नहर घाट पर जाने वाले श्रद्धालुओं का वाहन पार्किंग स्थल नहर से 200 मीटर की दूरी पर आम बगान के पास पार्किंग में रहेगा. काली मंदिर तीनगछिया घाट पर जाने वाले श्रद्धालुओं का वाहन पार्किंग स्थल बाजार समिति कृषि मैदान में रहेगा. केबीझा कॉलेज घाट पर जाने वाले श्रद्धालुओं का वाहन पार्किंग स्थल भगवान चौक, रेलवे कॉलोनी के पास पार्किंग में रहेगा. आपातकालीन वाहनों के प्रवेश पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं रहेगा. कटिहार जिला वासियों को ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन व यातायात थाना परिवार की ओर से लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
