कटिहार आगामी दीपावली पर्व, महापर्व छठ तथा विधानसभा चुनाव-2025 के दृष्टिगत कटिहार जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन किया. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले में प्राणपुर, हसनगंज, फलका, अमदाबाद, आबादपुर, रौतारा, बारसोई कदवा, कोढ़ा, मनसाही, मनिहारी एवं अन्य थाना क्षेत्र अंतर्गत संबंधित थाना के थाना अध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स ने विधि व्यवस्था बनाए रखने. शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन किया. पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले में बनाए गए सभी चेक पोस्ट, एवं मुख्य चौक चौराहा पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस बल द्वारा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों पर गश्त कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
