कुव्यवस्था के खिलाफ पारा मेडिकल प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं का फूटा गुस्सा, एनएच किया जाम

भेरिया रहिका स्थित पारा मेडिकल कॉलेज की छात्राओं का कुव्यवस्था के विरूद्ध गुस्सा फूट पड़ा. कटिहार-पूर्णिया एनएच 131ए जाम किया.

– कटिहार-पूर्णिया एनएच 131ए पर जाम के कारण लगी रहीं वाहनों की लगी कतारें

– यात्रियों को हुई भारी परेशानी, उमस भरी गर्मी के बीच बच्चे व बुजूर्ग परेशान

कटिहार

शहर के वार्ड नंबर दो भेरिया रहिका अवस्थित पारा मेडिकल प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं का कुव्यवस्था के विरूद्ध गुस्सा फूट पड़ा. सोमवार की शाम कटिहार-पूर्णिया एनएच 131ए इंद्रपुरी मोड़ के समीप दर्जनों छात्राओं ने सड़क पर उतर कर अपनी भड़ास निकाली. मानव शृंखला बनाकर उक्त सड़क को जाम कर दिया गया. जाम करीब दो घंटे तक लग जाने के कारण दोनों ओर सड़क पर वाहनाें की कतारें लग गयी. जिस कारण आवागमन पूरी तरह बाधि हो गया. करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरा तक वाहनों की कतारें लग जाने से आवागमन को लेकर आसपास के लोग परेशान रहें.

जाम स्थल पर डीएम को बुलाने पर अड़ीं रहीं छात्राएं

विरोध प्रदर्शन कर रही पारा मेडिकल प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं का कहना था कि जब तक डीएम घटनास्थल पर नहीं आयेंगे तब वे लोग सड़क जाम करेंगी. इस दौरान छात्राओं ने कॉलेज के प्राचार्य के विरूद्ध जमकर आक्रोश प्रदर्शन किया. उनलोगाें ने प्राचार्य को अविलम्ब बर्खास्त करने की मांग पर अड़ी रहीं. उनलोगों का कहना था कि नामांकन को कई महीने बीत गये लेकिन अब तक उनलोगों का सिलेवश शुरू नहीं किया जा सका है. आक्रोशित छात्राओं ने प्राचार्य के विरूद्ध मोर्चा खोलते हुए कई तरह के गंभीर आरोप लगाये. सीएस को लेकर बताया कि जब जब वे लोग उग्र होती है. सीएस आते हैं लेकिन कार्रवाई के बदले आश्वासन देकर चले जाते हैं.

पठन पाठन के बदले कई तरह के लगाये जाते हैं आरोप प्रत्यारोप

आक्रोशित छात्राओं का कहना था कि पारा मेडिकल प्रशिक्षण केन्द्र में वे लोग पढाई करने आयी हैं. लेकिन कॉलेज के प्राचार्या द्वारा बार बार कई तरह के आरोप लगाकर प्रताड़ित किया जाता है. उनलोगाें के विरूद्ध कई तरह के आरोप लगाकर गलत गलत व्हाटसएप पर संदेश प्रेषित कर परेशान किया जाता है. कई छात्राओं ने साफ सफाई को लेकर अपना भड़ास निकाली. उनलोगों का कहना है कि महीनों बीत जाने के बाद कॉलेज परिसर व हॉस्टल की सफाई नहीं होने से कचरे के बीच रहने को विवश हैं. शिकायत करने पर उल्टे प्राचार्या की ओर से धमकी दी जाती है. टंकी की सफाई नहीं किये जाने की वजह से वे लोग नारकीय स्थिति में गुजर बसर करने को विवश हैं.

दो घंटे के बाद समझा बुझाकर हटाया गया जाम

करीब दो घंटे के बाद आक्रोशित छात्राओं को सीएस व पुलिस पदाधिकारी द्वारा समझा बुझाकर जाम को हटाया गया. तब जाकर आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो पाया. जाम की वजह से वाहन चालक रास्ता बदलकर अपने गंतव्य स्थल की ओर जाने को मजबूर हो गये. इस दौरान करीब एक किलोमीटर पहले ही बस चालकों ने यात्रियों को उतार दिये जाने की वजह से यात्रियों को पैदल अपने गंतव्य स्थल को जाने की मजबूरी रही.

डीएम से मिलने गयी आक्रोशित छात्राएं

सीएस व पुलिस पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया कि शीघ्र ही उनलोगों की मांगों को पूरा किया जायेगा. लेकिन आक्रोशित छात्राओं ने एक न सुनी और डीएम कार्यालय डीएम से मिलने के लिए चली गयीं. इस दौरान दो दर्जन से अधिक आक्रोशित छात्राएं डीएम से मिलने पहुुंची.

पदाधिकारी से लेकर एम्बुलेंस चालकों को हुई परेशानी

जाम के दौरान पुलिस पदाधिकारी, बीसीओ, पीयू के पदाधिकारी से लेकर एम्बुलेंस चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि इस दौरान आसपास के लोगों द्वारा दो एम्बुलेंस को किसी तरह रास्ता देकर कटिहार मेडिकल कॉलेज भेजा गया. पूर्णिया विवि से लौट रहे पदाधिकारियों में केबी झा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य कर्मचारी जाम में फंस कर घंटों इंतजार करते नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >