फलका 22 से 26 फरवरी तक शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त वातावरण में ओस्तानिया परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा के लिए प्रशासन ने पांच परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है. परीक्षार्थियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी है. मदरसा उस्मानिया फलका बस्ती. मदरसा शमीम अख्तरुल उलूम भरसिया इस्लामपुर, मदरसा इस्लाहुल मुस्लिन रैती टोला, मदरसा महमूदिया इस्लामिया राजधानी मोहम्मदनगर, मदरसा इस्लामिया अरबीया पोठिया में ओस्तानिया की परीक्षा आयोजित की जा रही है. रविवार को मदरसा शमीम अख्तरल उलूम भरसिया में एक सौ छात्रा, चालीस छात्र परीक्षा में कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा दे रहे थे. बीईओ राम दहीन प्रसाद ने बताया की फलका में पांच केन्द्रों पर ओस्तानिया का परीक्षा हो रही है. केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारी, पर्यवेक्षक देख रेख कर रहे है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
