इफ्तार पार्टी का आयोजन

इफ्तार पार्टी का आयोजन

अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद के वार्ड संख्या 6 में बुधवार को वार्ड पार्षद जेबा प्रवीण व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शेख मोसीम के ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. आयोजित इफ्तार पार्टी में मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, मुख्य पार्षद बबलू मंडल, दुर्गापुर पंचायत के मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुये. इफ्तार पार्टी में सैकड़ो की संख्या में रोजेदारों ने पहुंचकर रोजा खोला. मौके पर मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. पवित्र महीना में लोग रोजा रखते हैं एवं जकात भी निकालते हैं. गरीबों को दान भी किया जाता है. इफ्तार पार्टी से लोगों का आपसी प्रेम व मोहबत बढ़ता है. शेख मोसीम ने बताया कि इफ्तार पार्टी में सभी समुदाय के लोग शामिल होते है. आपसी भाईचारा व आपसी प्रेम बना रहता है. आपसी भाईचारे का पूरे देश में संदेश जाता है. मगरिब की नमाज भी अदा की गयी. इफ्तार पार्टी में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, अजहर आलम, समाज सेवी अब्दुल बारी, वार्ड पार्षद शेख अब्दुल कयूम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजीव साह, समाजसेवी बंटी सिंह, रफीक आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >