बरारी प्रखंड के पीएमश्री योजना में चयनित श्रीगुरु नानक कन्या उवि गुरुबाजार जो सिर्फ छात्राओं के पठन-पाठन के लिए है. पूर्व उप मुखिया धनजीत यादव, एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती, उप मुख्य पार्षद अमन कुमार, सत्येन्द्र गिरि, अनिश कुमार, अजय कुमार, उमेश सिंह निषाद, राजेश जयसवाल, अंकज कुमार, मदन कुमार, शंकर कुमार सहित छात्राओं के अविभावकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिये आवेदन पत्र में बताया है कि श्रीगुरुनानक कन्या उवि गुरुबाजार को पीएमश्री योजना में नयनित किया गया है.छात्र व छात्राओं को नामांकित करना है. जो छात्राओं के विद्यालय में छात्र का नामांकन से कई तरह की परेशानी उत्पन्न होगी. भूमिदाता आदि ने भी सिर्फ छात्राओं की पढ़ाई के लिए यह विद्यालय स्थापित कराया है. ग्रामीणों ने डीइओ से प्लस टू जागेश्वर उवि गुरुबाजार को पीएमश्री योजना में चयनित करने की अपील की. ताकि छात्राओं का एकमात्र विद्यालय से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जाय.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
