मनिहारी मनिहारी थाना पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. मनिहारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दिवा गश्ती के क्रम में महुअर सेंट्रल बैंक के पास से सिंटू आलम की गिरफ्तारी हुई है. इंगलिश डकरा थाना-अमदाबाद का रहने वाला है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. मौके पर पुलिस पदाधिकारी उमेश राम मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
